चंडीगढ़ ब्यूरो  गुरमीत सिंह  

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी पर रामायण वाले बयान ने सियासी गर्मी को और बढ़ा दिया है। रेणुका पीएम के इस बयान से भड़क गईं और इसे निंदनीय बता डाला। पीएम मोदी ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। पीएम के भाषण के दौरान दोनों ही सदनों में कांग्रेस सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। जब पीएम राज्यसभा में अपनी बात रख रहे थे तब भी कांग्रेस नेता हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से राज्यसभा में हंसी के ठहाके लगने लगे। दरअसल, राज्यसभा में जब पीएम मोदी भाषण दे रहे थे तब कांग्रेस की सीनियर नेता रेणुका चौधरी जोर-जोर से हंस रही थीं। रेणुका की इस हंसी से पीएम के भाषण में रुकावट आ रही थी।

Comments

Popular posts from this blog

Jio extends free service with Summer Surprise offer: What is it and how it works