महंगा होने जा रहा है ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना, देखें नई दरों की लिस्ट

नई दरों के मुताबिक दुरंतो एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास के यात्रियों को शाम की चाय के लिए 20 रुपये की जगह 50 रुपये चुकाने होंगे। टिकटिंग सिस्टम में नए मेन्यू और शुल्क 15 दिनों में अपडेट हो जाएंगे जबकि 120 दिनों (चार महीने) के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।


सांकेतिक तस्वीर।सांकेतिक तस्वीर।
हाइलाइट्स
  • रेल यात्रियों को चाय, नाश्ता और खाने पर ज्यादा खर्च करना होगा
  • इंडियन रेलवे ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाने की नई दरें तय कर चुका है
  • नई दरों को सिस्टम में 15 दिनों में अपडेट कर दिया जाएगा और 4 महीने बाद ये लागू भी हो जाएंगी
  • पिछली बार साल 2014 में दरों में संशोधन हुआ था
  • IRCTC के आग्रह और संबंधित समिति की सिफारिश पर दरें बढ़ाने का फैसला किया गया है
कमल मिश्रा, मुंबई अब रेल यात्रा करने पर चाय, नाश्ता और भोजन के लिए ज्यादा खर्च करने को तैयार रहिए। रेलवे बोर्ड में पर्यटन एवं खान-पान विभाग के निदेशक की तरफ से जारी सर्कुलर से पता चला है कि राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा होने जा रहा है। इन ट्रेनों के टिकट लेते वक्त ही चाय, नाश्ते और खाने का पैसा भी देना पड़ता है। वहीं, दूसरी ट्रेनों में भी यात्रियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

ये होंगी नई दरें
टॉप कॉमेंट
अरे यही तो विकास है, इसे कीमतें बढ़ना थोड़ी कहते हैं! अभी देखो 10–12 निठल्ले आ जाएंगे इसे भी जस्टिफाई करने के लिए, हा हा हा हा!

राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के लिए लागू नई दरों के मुताबिक, सेकंड एसी के यात्रियों को चाय के लिए अब 10 रुपये की जगह 20 रुपये जबकि स्लीपर क्लास के यात्रियों को 15 रुपये देने होंगे। दुरंतो के स्लीपर क्लास में नाश्ता या खाना पहले 80 रुपये का मिलता था जो 120 रुपये हो जाएगा। वहीं, शाम की चाय की कीमत 20 रुपये से बढ़कर 50 रुपये होने जा रही 

Comments

Popular posts from this blog

Jio extends free service with Summer Surprise offer: What is it and how it works