दिल्ली मेट्रो से नोएडा मेट्रो शिफ्ट हो रहा है बॉलिवुड, जानें कारण

दिल्ली की तरह ही दिल्ली मेट्रो भी बॉलिवुड फिल्ममेकर्स के लिए शूटिंग का फेवरिट स्पॉट रहा है। हालांकि अब ऐसा नहीं रहा है और फिल्ममेकर्स दिल्ली मेट्रो से नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो पर शिफ्ट हो रहे हैं।

NBT
दिल्ली की तरह ही दिल्ली मेट्रो भी बॉलिवुड फिल्ममेकर्स के लिए शूटिंग का फेवरिट स्पॉट रहा है। अगर आपने 'देव डी', 'दिल्ली 6' और 'लव आजकल' जैसी फिल्में देखी हों तो आपने उसमें दिल्ली मेट्रो को भी नोटिस किया होगा। हालांकि अब ऐसा नहीं रहा है और फिल्ममेकर्स दिल्ली मेट्रो से नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो पर शिफ्ट हो रहे हैं।

हाल में यामी गौतम और विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' की शूटिंग नोएडा मेट्रो के ग्रेटर नोएडा डिपो में की गई। फिल्म में इसे दिल्ली मेट्रो की तरह दिखाया जाएगा। इससे पहले सोनम कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग भी गुड़गांव की रैपिड मेट्रो में हुई थी और उसके स्टेशन को दिल्ली मेट्रो के झंडेवालान स्टेशन की तरह दिखाया गया था।
NBT
सोनम-अभिषेक की दिल्ली-6 कई सीन की शूटिंग दिल्ली मेट्रो में हुई थी

दरअसल एक तो दिल्ली मेट्रो में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है तो डीएमआरसी शूटिंग की परमिशन नहीं देता है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो में शूटिंग करना काफी महंगा भी पड़ता है। एक लाइन प्रड्यूसर ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में शूटिंग करने के लिए पहले 5 लाख रुपये सिक्यॉरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है। इसके बाद प्लैटफॉर्म पर शूटिंग के लिए हर घंटा 1-2 लाख रुपये देने होते हैं। अगर आपको दिल्ली मेट्रो के भीतर शूट करना है तो उसके लिए 2 लाख रुपये हर घंटे खर्च करने पड़ते हैं।

दूसरी तरफ इसी काम के लिए नोएडा मेट्रो के रेट लगभग आधे हैं। नोएडा मेट्रो में प्लैटफॉर्म और मेट्रो में शूट करने के लिए आपको हर घंटे 50 हजार रुपये से भी कम खर्च करने पड़ते हैं। अगर डायरेक्टर प्लैटफॉर्म और ट्रेन दोनों में शूट करना चाहते हैं तो कुल 75 हजार रुपये घंटे के देने होते हैं। इसके अलावा नोएडा मेट्रो में सिक्यॉरिटी डिपॉजिट केवल एक से डेढ़ लाख रुपये होता है। शायद यही कारण है कि 2017 में लीना यादव की फिल्म 'राजमा चावल' के बाद दिल्ली मेट्रो में किसी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

Jio extends free service with Summer Surprise offer: What is it and how it works